Vishwa Hindi Diwas 10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस
विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है।
विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं।विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई |
World Hindi Day 2021: दुनिया भर में हिन्दी (Hindi) के प्रचार-प्रसार के लिए पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था.
विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना, हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना, हिन्दी के लिए वातावरण निर्मित करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।
विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) से जुड़ी अहम बातें:
- दुनिया भर में हिन्दी (Hindi) के प्रचार-प्रसार के लिए पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था| इसलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे. 2006 के बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्वभर में विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है|
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को हर साल विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी|
- विदेशों में भारतीय दूतावास विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) के मौके पर विशेष आयोजन करते हैं. सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं|
- नॉर्वे में पहला विश्व हिन्दी दिवस भारतीय दूतावास ने मनाया था| इसके बाद दूसरा और तीसरा विश्व हिन्दी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेशचन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था|
- विश्व हिन्दी दिवस के अलावा हर साल 14 सितंबर को ‘हिन्दी दिवस’ मनाया जाता है. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया था तभी से 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है|
- अभी विश्व के सैंकड़ों विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते हैं. यही नहीं हिन्दी दुनिया भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है|
- दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है. फिजी में हिन्दी को आधाकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है| इसे फिजियन हिंदी या फिजियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं. यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है|
- पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में हिन्दी बोली जाती है|
- साल 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में पहली बार ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’ और ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे हिंदी शब्दों को शामिल किया गया|
- विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है|
विश्व हिन्दी दिवस बधाई : इन मैसेजेस से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हम सब का अभिमान हैं हिंदी
भारत देश की शान हैं हिंदी
हिंदी है तो हैं हम
बिन हिंदी हम क्या हैं
हिंदी से बढ़ती देश की शान
इससे ही होगा हमारा समान
हिंदी दिवस की बधाई
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी
हर दिल का अरमान है हिंदी
हैपी हिंदी दिवस
हिंदी है भारत की आशा
हिंदी है भारत की भाषा
हिंदी दिवस की बधाई
हर भारतीय की शक्ति है हिंदी
एक सहज अभिव्यक्ति है हिंदी
हिंदी दिवस की बधाई
हाथ में तुम्हारे देश की शान
हिंदी अपनाकर तुम बनो महान
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम इसकी शान हैं
दिल हमारा एक हैं और एक हमारी जान हैं
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं