स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Happy Independence Day Wishes Status
Independence Day 2021 Photo Messages Shayari wishes: 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल देश में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे।
हालांकि इस बार जश्न-ए-आजादी का कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते कुछ बदला बदला सा होगा। हर साल की तुलना में मेहमान कम होंगे ताकि शारीरिक दूरी बनी रहे। सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाबल पीपीई किट में होंगे।

दशकों से गुलामी की जंजीर में जकड़े भारत का 15 अगस्त, 1947 को नया जन्म हुआ था। वीर सेनानियों के संघर्ष की बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर विवश हुए और भारत को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया। इसीलिये ये दिन भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। भारत के लिए अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त करना इतना आसान नहीं था, लेकिन तमाम क्रांतिकारियों-सेनानियों और भारत मां के सच्चे सपूतों की बदौलत यह संभव हुआ।
15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता की घोषणा की तो पूरा देश खुशी से झूम पड़ा।15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद करने का दिन है। इसी दिन हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस मौके पर हम उनके बलिदान को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
15 अगस्त के दिन भारतीय एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं। फेसबुक, व्हाट्एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज, फोटो शेयर करते हैं। यहां देखें कुछ ऐसी ही चुनिंदा शायरी, मैसेज और फोटोज़ –
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल के देख लेना,
कैसे होती हैं हिफाजत मुल्क की,
कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना।
-Happy Independence Day
आजादी की कभी शाम न होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में,तब तक भारत मां का आंचल नीलाम न होने देंगे।
-Happy Independence Day 2021
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान का है।
-Happy Independence Day
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदो के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
-Happy Independence Day 2021
Happy Independence Day
ना पूछो जमाने से, क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
दें सलामी इस तिरंगे को
जिससे आपकी शान है
सर ऊंचा रखना इसका
जब तक आपमें जान है
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Independence Day
दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम हैं इसकी शान,
जान लुटा देंगे वतन पे हो जायेंगे कुर्बान,
इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Independence Day
करता हूं भारत माता से गुजारिश कि तेरी भक्ति के सिवा कोई बंदगी न मिले
हर जन्म मिले हिन्दुस्तान की पावन धरा पर या फिर कभी जिंदगी न मिले।